‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया भौकाल, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई
ओटीटी पर भौकाल मचाने के बाद ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी वेब सीरीज से अलग है, लेकिन सत्ता, बदले और दबदबे का खेल पहले की तरह बरकरार है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित, बीना त्रिपाठी और शरद शुक्ला के साथ फिल्म में रवि किशन की एंट्री कहानी को नया मोड़ देती है। वहीं, मुन्ना भैया की वापसी भी दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज है।
बड़े पर्दे के हिसाब से फिल्म में हिंसा और खून-खराबे को थोड़ा कम किया गया है, लेकिन दमदार एक्शन और डायलॉगबाजी का भौकाल कायम है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है। Sacnilk के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन करीब ₹24.75 करोड़ नेट और ₹29.70 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया। इस ओपनिंग के साथ फिल्म ने ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ते हुए 2026 की बड़ी हिंदी ओपनर्स में अपनी जगह बना ली है।
अब देखना होगा कि शानदार शुरुआत के बाद फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा टिकती है।