रणबीर कपूर के करियर में ‘जग्गा जासूस’ एक बड़ा झटका साबित हुई थी। अब उनके सामने ‘रामायण’ जैसी मेगा बजट फिल्म है, जिसका बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट के साथ रणबीर की मुश्किलें भी कम नहीं हैं।

रणबीर खुद स्वीकार कर चुके हैं कि वह राम का किरदार निभाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने यह चुनौती स्वीकार की। हालांकि, ट्रेलर और गाने सामने आने के बाद उनके लुक, डायलॉग डिलीवरी और कास्टिंग पर सवाल उठे। कुछ लोगों ने तो उन्हें इस भूमिका के लिए मिसफिट तक बता दिया।

अब लॉस एंजेलिस प्रीमियर के बाद सामने आए एक कथित रिव्यू में फिल्म को महज 1.5/5 स्टार मिले। फिल्म के अलावा रणबीर के अभिनय पर भी आलोचना की गई। हालांकि, यह सिर्फ एक रिव्यू है और इससे फिल्म का अंतिम फैसला नहीं किया जा सकता।

लेकिन असली सवाल यही है—अगर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई, तो जिम्मेदार कौन होगा? निर्देशक और निर्माता, जिन्होंने हजारों करोड़ का दांव लगाया, या रणबीर कपूर, जिनके कंधों पर भगवान राम जैसे प्रतिष्ठित किरदार को निभाने की जिम्मेदारी है?

‘जग्गा जासूस’ के बाद रणबीर के पास अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मौका है। लेकिन अगर ‘रामायण’ दर्शकों से जुड़ने में नाकाम रही, तो क्या यह उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होगी? और क्या उस नाकामी का पूरा ठीकरा अकेले रणबीर के सिर फोड़ा जाएगा?

क्योंकि ₹4,000 करोड़ की भव्यता फिल्म को चर्चा तो दिला सकती है, लेकिन हिट होने की गारंटी नहीं!