‘टॉक्सिक’ की अकड़ निकली! 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लेखन-निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। कहानी एक दुखी बच्चे से शुरू होती है, जो ईश्वर की शरण में जाकर प्रेम, सेवा और आशीर्वाद के जरिए लोगों की जिंदगी बदलता है और आगे चलकर नीम करोली बाबा बनता है।
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई पहले करीब 10-20 लाख रुपये प्रतिदिन थी, लेकिन 26वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने ₹8.50 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म की कमाई में 2600% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।
महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी और बिना किसी बड़े स्टार व खास प्रमोशन के रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ अब तक ₹54.13 करोड़ नेट और ₹63.82 करोड़ ग्रॉस कमा चुकी है। फिल्म ने अपने बजट से 26 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है और 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने 24वें दिन ₹12.75 करोड़, 25वें दिन ₹5.50 करोड़ और 26वें दिन ₹8.50 करोड़ कमाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमाई की रफ्तार जारी रही तो इसका मुनाफा 5000% तक पहुंच सकता है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लेखन-निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। कहानी एक दुखी बच्चे से शुरू होती है, जो ईश्वर की शरण में जाकर प्रेम, सेवा और आशीर्वाद के जरिए लोगों की जिंदगी बदलता है और आगे चलकर नीम करोली बाबा बनता है।
खास बात ये है कि यश की ‘टॉक्सिक’ को भी यह फिल्म कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन ₹101.10 करोड़ नेट की शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन मिक्स्ड रिव्यू के बाद इसकी रफ्तार तेजी से गिरी। छठे दिन फिल्म ने ₹7.65 करोड़ और सातवें दिन ₹8.20 करोड़ कमाए, जो ‘हनुमान अंश’ के 26वें दिन के कलेक्शन से भी कम है। ‘टॉक्सिक’ का इंडिया नेट ₹229.95 करोड़, ग्रॉस ₹272.80 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹313.55 करोड़ है।
वहीं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ₹25-45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ₹148.90 करोड़ नेट, ₹177.50 करोड़ इंडिया ग्रॉस और करीब ₹210.85 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए हैं। हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है।