आलिया भट्ट का स्किनकेयर रूटीन जानें खूबसूरती का राज
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना स्किनकेयर रूटीन शेयर किया है जो बेहद सरल है।
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में अपना पूरा स्किनकेयर रूटीन शेयर किया। उनकी खूबसूरत और चमकदार त्वचा का राज जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
आलिया ने बताया — "मैं रोज रात को सोने से पहले तीन काम जरूर करती हूं — मेकअप उतारना, फेस वॉश करना और मॉइश्चराइज़र लगाना। साथ ही भरपूर पानी पीती हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि वे महंगे प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं।
उन्होंने हल्दी, गुलाब जल और एलोवेरा को अपनी त्वचा के लिए सबसे अच्छा बताया। आलिया ने अपने फॉलोअर्स को सलाह दी कि अच्छी नींद और तनाव से दूरी सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट है।