बॉलीवुड सितारों की डाइट सीक्रेट कैसे रहते हैं इतने फिट
बॉलीवुड के टॉप सितारे अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए क्या खाते हैं जानें उनका राज।
बॉलीवुड सितारे जितने परदे पर शानदार दिखते हैं उतनी ही कड़ी मेहनत वे अपनी फिटनेस के लिए करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन सितारों की डाइट और लाइफस्टाइल में क्या खास है।
शाहरुख खान रोज सुबह 5 बजे उठते हैं और खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। दीपिका पादुकोण हर रोज़ योगा करती हैं और वे शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता देती हैं। रणबीर कपूर के ट्रेनर ने बताया कि वे कभी जंक फूड नहीं खाते।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन सितारों की फिटनेस का राज सिर्फ डाइट नहीं बल्कि नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली है। आप भी इन टिप्स को अपनाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।