रणबीर-यश की 'रामायण' पर भारी पड़ी श्रद्धा कपूर की 'ईठा'? ट्रेलर ने पैदा किया असली रोमांच!
बड़े बजट, बड़े सितारे और भव्य विजुअल्स... लेकिन क्या सिर्फ इतना ही किसी फिल्म के ट्रेलर को शानदार बना सकता है? कम से कम 'रामायण' के मामले में तो ऐसा होता नहीं दिख रहा। रणबीर कपूर और यश जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तो खूब है, लेकिन इसके बावजूद वह उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने में नाकाम नजर आया, जिसकी उम्मीद इतने बड़े प्रोजेक्ट से की जा रही थी।
दिलचस्प बात यह है कि इसी बीच श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर सामने आया है, जिसने अपने प्रभाव से एक अलग ही छाप छोड़ी है। ट्रेलर देखते हुए कहीं रोंगटे खड़े होते हैं तो कहीं कहानी भावुक कर देती है। सबसे खास बात यह है कि इसे देखने में मजा आता है और कहानी के साथ जुड़ने का मन करता है।
अब सवाल उठता है कि जिस तरह की भावनाएं और उत्सुकता एक फिल्म के ट्रेलर से पैदा होनी चाहिए, क्या वह 'रामायण' के ट्रेलर में नजर आई? फिल्म का बजट कितना बड़ा है, कलाकार कितने बड़े हैं और विजुअल्स कितने भव्य हैं, इन सबकी चर्चा अपनी जगह है। लेकिन किसी भी कहानी की असली ताकत उसका भावनात्मक असर होता है।
'रामायण' के ट्रेलर में रणबीर कपूर राम और यश रावण के रूप में जरूर आकर्षित करते हैं, लेकिन किरदारों की आवाज, संवाद और भावनात्मक प्रभाव को लेकर सवाल उठे हैं। वहीं 'ईठा' का ट्रेलर बिना किसी बड़े बजट या भव्यता की चर्चा के सीधे दर्शकों की भावनाओं को छूता नजर आता है।
कहने का मतलब साफ है, ट्रेलर में कमियां निकालने बैठें तो 'रामायण' के ट्रेलर की चर्चा लंबी हो सकती है, लेकिन श्रद्धा कपूर की 'ईठा' ने चंद मिनटों में वह असर पैदा कर दिया, जिसकी उम्मीद दर्शक 'रामायण' जैसी मेगा बजट फिल्म से कर रहे थे।
आखिरकार फिल्म की भव्यता से ज्यादा जरूरी है उसका असर। और ट्रेलर की पहली परीक्षा में 'ईठा' ने बाजी मार ली है।