Jailer 2 Review: रजनीकांत के स्वैग और एक्शन का धमाका, लेकिन सेकेंड हाफ करता है थोड़ा निराश
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ एक्शन, सस्पेंस, कॉमेडी और जबरदस्त ट्विस्ट का मिश्रण है। साल 2023 में आई ‘जेलर’ की कहानी को आगे बढ़ाती यह फिल्म टाइगर मुथुवल पांडियन की जिंदगी दिखाती है, जो अपने परिवार को बचाने के साथ-साथ दुश्मनों से हिसाब चुकता करने के लिए एक बड़ा खेल रचता है।
फिल्म का पहला हाफ कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर है। नमो नारायण और योगी बाबू की जुगलबंदी दर्शकों को हंसाती है। वहीं, जब टाइगर अपने असली अंदाज में सामने आता है, तो रजनीकांत का स्वैग और एक्शन फिल्म में जान डाल देते हैं। इंटरवल से पहले के सीन्स काफी दमदार हैं।
हालांकि, सेकेंड हाफ में कहानी की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। लगातार किरदारों की एंट्री, ट्विस्ट और लंबा खिंचता स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर थकाने लगता है। इसके बावजूद ऋतिक रोशन की एंट्री और अपेक्षा पोरवाल के एक्शन सीक्वेंस फिल्म में नई ऊर्जा भरते हैं।
अभिनय की बात करें तो रजनीकांत अपने स्टाइल और एक्सप्रेशंस से पूरी फिल्म पर छाए रहते हैं। मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, रम्या कृष्णन और एस. जे. सूर्या समेत बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है। मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार के कैमियो भी आकर्षक हैं।
फिल्म का क्लाइमैक्स एक नए ट्विस्ट के साथ ‘जेलर 3’ की संभावना का संकेत देता है। कुल मिलाकर, ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के फैंस के लिए भरपूर स्वैग, एक्शन और मनोरंजन है। हालांकि, कमजोर रफ्तार वाला सेकेंड हाफ इसे थोड़ी लंबी फिल्म बना देता है। अगर आप रजनीकांत के जबरदस्त अंदाज के प्रशंसक हैं, तो यह फिल्म आपके वीकेंड की पसंद बन सकती है।