Nitesh Tiwari की मचअवेटेड फिल्म ‘Ramayana’ की रिलीज में अब सिर्फ दो महीने का वक्त बचा है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई नया एसेट सामने नहीं आया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी बढ़ रही थी. लेकिन अब फिल्म से जुड़ी दो बड़ी अपडेट्स सामने आई हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का पहला गाना और दूसरा ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Ramayana’ के म्यूजिक कंपोजर्स Hans Zimmer और AR Rahman 20 अक्टूबर को लंदन के मशहूर Royal Albert Hall में एक खास कॉन्सर्ट करने वाले हैं. इस इवेंट में ‘Ramayana’ की टीम के कई बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि Namit Malhotra के अलावा Ranbir Kapoor, Sai Pallavi और Ravi Dubey भी वहां मौजूद रहेंगे.

खास बात यह है कि मेकर्स इस बड़े इवेंट से पहले ही फिल्म का पहला गाना रिलीज कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इसी महीने रिलीज होने वाला यह गाना भगवान राम और माता सीता के विवाह पर आधारित होगा. गाने को Shreya Ghoshal अपनी आवाज देंगी, जबकि इसके बोल Kumar Vishwas ने लिखे हैं. फिलहाल गाने पर फिनिशिंग टच का काम चल रहा है.

वहीं, फिल्म के दूसरे ट्रेलर को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. ‘Ramayana’ का टीजर अप्रैल में और पहला ट्रेलर जुलाई 2026 में रिलीज किया गया था. अब मेकर्स फिल्म का दूसरा ट्रेलर 23 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी में हैं. यानी फिल्म की 8 नवंबर की रिलीज से ठीक पहले दूसरा ट्रेलर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बनाने का काम करेगा.

अब फैंस को इंतजार है कि मेकर्स पहले गाने के जरिए ‘Ramayana’ की दुनिया की एक और झलक कब दिखाते हैं और दूसरा ट्रेलर पहले से कितनी बड़ी उम्मीदें जगाता है.