‘पद्मावत’ पर विवाद के बाद स्वरा भास्कर की सफाई, बोलीं- ‘मैंने पद्मावती को कायर नहीं कहा’
‘मेरी बात का गलत अनुवाद हुआ’... वायरल वीडियो पर स्वरा भास्कर का जवाब
स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर उनकी टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर रानी पद्मावती को कायर कहने का आरोप लगाया।
अब स्वरा ने वीडियो शेयर कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अनुवाद किया गया और उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा था।
स्वरा ने समझाया कि उनका सवाल दरअसल रेप सर्वाइवर्स और समाज में मौजूद ‘रेप कल्चर’ को लेकर था। उन्होंने कहा कि किसी महिला की शारीरिक ‘पवित्रता’ उसकी जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकती और महिलाओं की जीने की इच्छा को कभी कम नहीं आंकना चाहिए।